Bhajan भजन · Hindi

टूटा शिव शंकर का ध्यान

Shiva भगवान शिव
Lyrics बोल

मुरली बाज रही मधुबन में टूटा शिव शंकर का ध्यान
शिव शंकर का ध्यान भोले बाबा का ध्यान

कहा रहे मेरे भोले बाबा कहा रहे भगवान
ऊचे पर्वत भोले बाबा गोकुल में भगवान
मुरली बाज.......

क्या पहने मेरे भोले बाबा क्या पहने भगवान
मृगशाला मेरे भोले बाबा पिला पीतांबर भगवान
मुरली बाज........

क्या बजाये मेरे भोले बाबा क्या बजाये भगवान
डमरू बजाये भोले बाबा मुरली बजाये भगवान
मुरली बाज......

किसके संग मेरे भोले बाबा किसके संग भगवान
गौरा संग मेरे भोले बाबा राधा संग भगवान
मुरली बाज........

क्या खाये मेरे भोले बाबा क्या खाये भगवान
भांग धतूरा मेरे भोले बाबा माखन भगवान
मुरली बाज.........

Watch & Listen सुनें और देखें