Bhajan भजन · Hindi

झूम रहा सारा कैलाश

Shiva भगवान शिव
Lyrics बोल

झूम रहा सारा कैलाश भोले जी की भगति में,
भोले जी की भगति में भोले जी की भगति में,
देखो झूम रहा सारा कैलाश.....

डम डम डमरू बाजे,
मस्त मगन शिव भोला नाचे,
बम बम की गूंजे जैकार,
भोले जी की भगति में,
झूम रहा सारा कैलाश.....

नंदी नाचे भींगी नाचे गणपत संग में कार्तिक नाचे,
नाचे है देखो गंगधार
भोले जी की भगति में,
झूम रहा सारा कैलाश.....

माथे का चंदा भी झूमे,
गंग धरा चरणों को चूमे,
मस्ती है देखो अपार,
भोले जी की भगति में,
झूम रहा सारा कैलाश.....

Watch & Listen सुनें और देखें