Bhajan भजन · Hindi

जब से भोलेनाथ हम तुम्हारे हो गए

Shiva भगवान शिव
Lyrics बोल

सारे दुःख दूर हमारे हो गए,
सारे दुःख दूर हमारे हो गए,
जब से भोलेनाथ हम तुम्हारे हो गए,
मेरे जीने के तुम सहारे हो गए,
जब से डमरू वाले हम तुम्हारे हो गए....

सबसे रिश्ता तोड़ के बैठे,
तुमसे नाता जोड़ के बैठे,
सारे जग से उठा भरोसा,
सब कुछ तुम पर छोड़ के बैठे,
बिना तक़दीर के गुज़ारे हो गए,
जब से डमरू वाली हम तुम्हारे हो गए,
जब से भोलेनाथ हम तुम्हारे हो गए.....

हमने ये एहसास किया है,
साथ भगत के रहता है तू,
कभी ना छोड़े मुझे अकेला,
हाथ पकड़ कर चलता है तू,
ऐसा लगता है हम किनारे हो गए,
जब से डमरू वाली हम तुम्हारे हो गए,
जब से भोलेनाथ हम तुम्हारे हो गए......

एक बार मेरे भोले को देखूं,
बार बार मेरा दिल करता है,
बिन देखे तुझे मर ना जाऊं,
सोच सोच कर दिल डरता है,
मेरी आँखों के तुम तो तारे हो गए,
जब से डमरू वाली हम तुम्हारे हो गए,
जब से भोलेनाथ हम तुम्हारे हो गए......

तेरा होकर देख लिया है,
तेरा बनकर ही रहना है,
अपना बना के रखना बाबा,
बनवारी ये ही कहता है,
तेरे चलते जीवन में उजाले हो गए,
जब से डमरू वाली हम तुम्हारे हो गए,
जब से भोलेनाथ हम तुम्हारे हो गए......

Watch & Listen सुनें और देखें