Bhajan भजन

जन्मदिन आपको कान्हा मुबारक हो

Krishna श्री कृष्ण
Lyrics बोल

जन्मदिन आपको कान्हा मुबारक हो मुबारक हो....

गगन में चांद तारे हैं सभी को लगते प्यारे हैं,
सदा तुम चांद बन चमको मुबारक हो मुबारक हो,
जन्मदिन आपको कान्हा मुबारक हो मुबारक हो....

चमन में फूल खिलते हैं बहारे आती जाती है,
सदा तुम फूल बन महको को मुबारक हो मुबारक हो,
जन्मदिन आपको कान्हा मुबारक हो मुबारक हो....

यशोदा के राज दुलारे हो नंद जी के प्राण प्यारे हो,
हो राधा की आंख के तारे हो मुबारक हो मुबारक हो,
जन्मदिन आपको कान्हा मुबारक हो मुबारक हो....

बधाइयां देने आएंगे मिठाईयां खा कर जाएंगे,
सभी हम नाचे गाएंगे मुबारक हो मुबारक हो,
जन्मदिन आपको कान्हा मुबारक हो मुबारक हो....

Watch & Listen सुनें और देखें