Bhajan भजन

जग जननी मां तुझको आना होगा

Durga माँ दुर्गा
Lyrics बोल

जग जननी मां तुझको आना होगा
आके भगतो को दर्शन दिखाना होगा

तू है ममता मई माँ रिपुशालनी,
तू है करुना मई माँ संकट हारनी
संकट हरने को तुझको आना होगा
आके भगतो को दर्शन दिखाना होगा

तू लक्ष्मी तू ही शिवानी है माँ
तू ही काली तू ही भवानी है माँ
अपने भगतो की लाज बचाना होगा
आके भगतो को दर्शन दिखाना होगा

तेरा दर छोड़ कर हम कहा जायेगे
भूखे प्यासे रेह कर तेरा गुण गायेगे
भगत शर्मा की बिगड़ी बनाना होगा
आके भगतो को दर्शन दिखाना होगा

Watch & Listen सुनें और देखें