Bhajan भजन

जगदम्बे महामाया बस तेरा सहारा

Durga माँ दुर्गा
Lyrics बोल

जगदम्बे महामाया बस तेरा सहारा,
भक्तों पे करती छाया मुझे तेरा सहारा......

जब भी तेरी ज्योत जलाई सुख और संपत्ति मैंने पाई,
मन इच्छा फल पाया मुझे तेरा सहारा,,
जगदम्बे महामाया बस तेरा सहारा,
भक्तों पे करती छाया मुझे तेरा सहारा.....

मैया तुम सब नाशनहारी तुम हो माँ शिव शंकर प्यारी,
डिवॉन ने तुझको ध्याया मुझे तेरा सहारा,
जगदम्बे महामाया बस तेरा सहारा,
भक्तों पे करती छाया मुझे तेरा सहारा.....

मैया तुम हो सब सुख डाटा तुम से ही सब वैभव आता,
तुम से ही अन्न धन पाया मुझे तेरा सहारा,
जगदम्बे महामाया बस तेरा सहारा,
भक्तों पे करती छाया मुझे तेरा सहारा.....

भीड़ पड़ी संतन पर जब जब दिया सहारा तुमने तब तब,
बिगड़ा काम बनाया मुझे तेरा सहारा,
जगदम्बे महामाया बस तेरा सहारा,
भक्तों पे करती छाया मुझे तेरा सहारा.....

जय जय अम्बे जय जगदम्बे.....

Watch & Listen सुनें और देखें