Bhajan भजन

चारों दिशा में मईया जी की हो रही जय जयकार

Durga माँ दुर्गा
Lyrics बोल

चारों दिशा में मईया जी की हो रही जय जयकार
नवरातों की पावन बेला झूम रहा संसार
आज आयी माँ घर में बाजे रे धम धम धा

मैं निर्धन हूँ माता रानी कैसे तुझे खिलाऊँ माँ
रूखा सूखा जो मैं खाऊं वो ही भोग लगाऊं माँ
भोजन में भरपूर मिलेगा मईया मेरा प्यार
आज आयी माँ घर में बाजे रे धम धम धा

नवरातों में शेरोवाली मेरे घर में आई है
जात पात माँ कुछ ना देखे दुनिया को बतलाई है
हर्ष खड़ा सेवा में तेरी मेरा ये परिवार
आज आयी माँ घर में बाजे रे धम धम धा

सोने के आसन ना मईया कैसे तुझे बिठाऊँ माँ
टूटी फूटी वाणी से मैं कैसे तुझे रिझाऊं माँ
लेकिन अँखियों में मईया खूब भरा तेरा प्यार
आज आयी माँ घर में बाजे रे धम धम धारोमांस

Watch & Listen सुनें और देखें