Bhajan भजन · Hindi

चलो चले अमरनाथ शिव धाम वहां शम्भू मिलेगे

Shiva भगवान शिव
Lyrics बोल

भोले शंकर का लेके नाम,
चलो चले अमरनाथ शिव धाम वहां शम्भू मिलेगे

यहाँ भोले नाथ ने समाधि लगाई,
अमर कथा माता गोरा को सुनाई,
यहाँ बनते है बिगड़े काम,
चलो चले अमरनाथ शिव धाम वहां शम्भू मिलेगे

बिल पत्र दूध शिवलिंग पे चढ़ाओ,
अमरनाथ के सभी दर्शनों को जाओ,
वहां खुशियां मिलेंगे तमाम
चलो चले अमरनाथ शिव धाम वहां शम्भू मिलेगे

देवो के देव महादेव जटा धारी,
कमल नैन नीलकंठ भोले भंडारी,
पूजा होती जहा सुबहो शाम,
चलो चले अमरनाथ शिव धाम वहां शम्भू मिलेगे

कैलाश बही है वही है हिमाला ,
भोले नाथ का यह सूंदर शिवाला,
यहां दर्शी करे परनाम,
चलो चले अमरनाथ शिव धाम वहां शम्भू मिलेगे

Watch & Listen सुनें और देखें