Bhajan भजन

चला गया वो चला गया

Durga माँ दुर्गा
Lyrics बोल

सब की आँखों में आंसू दे कर वो चला गया
आँख का तारा चंचल प्यारा चला गया

माता रानी और चंचल कभी अलग नही लगते थे
रात रात भर दोनों ही जगराते में जग ते थे
रोज बुलाता था वो माँ को माँ ने उसको बुला लिया
चला गया वो चला गया

जगराते अब भी होंगे माता रानी भी होंगी
लेकिन तेरे पूत की माता जगराते में कमी होंगी
भगतो में भगत वो सरोमनी छोड़ के हम को चला गया

ऐसे भगत मरा नही करते पल पल याद सताए गी
माँ के साथ में तेरी भी अब कथा अमर हो जायेगी
माँ क्या होती है जीवन में सार सभी को बता गया
चला गया वो चला गया

Watch & Listen सुनें और देखें