Bhajan भजन

चर्चा जिनकी करता है सारा जहान

Hanuman हनुमान जी
Lyrics बोल

चर्चा जिनकी करता है सारा जहान अरे देवो में देव ऐसे वीर हनुमान

राम नाम जपके जो कूदे थे लंका सारे जहान में जिनका बजता है डंका
इन से न बडके कोई वीर बलवान अरे देवो में देव ऐसे वीर हनुमान

वीर वीर योधा बड़े ही बलकारी
जिनकी दीवानी है दुनिया ये सारी
राम जी के सेवक हो तुम तो महान
अरे देवो में देव ऐसे वीर हनुमान

राम राम बिन तुम को कुछ भी न भाये
भगतो के पल में सब संकट मिटाए,
भीम सेन करता है तेरा गुणगान
अरे देवो में देव ऐसे वीर हनुमान

Watch & Listen सुनें और देखें