Bhajan भजन

गणपति तेरे चरणों की

Ganesh गणेश जी
Lyrics बोल

गणपति तेरे चरणों की यदि धुल जो मिल जाये
सच कहता हु मेरी किस्मत ही बदल जाये

ये मन बड़ा चंचल है कैसे तेरे भजन करू,
जितना इसे समझाऊं, उतना ही मचल जाए

नजरो से गिराना ना, चाहे जो भी सजा देना
नजरो से जो घिर जाए, मुश्किल है संभल पाए

गणपति इस जीवन की बस एक तम्मना है
तुम सामने हो मेरे, मेरा दम ही निकल जाए

Watch & Listen सुनें और देखें