Bhajan भजन

गजानन पूरे कर दो काज

Ganesh गणेश जी
Lyrics बोल

गजानन पूरे कर दो काज
शरण में आये हम भी आज
शिव गौरा के राज दुलारे
देवों के सरताज

सबसे पहले शिव भोले ने करि तुम्हारी पूजा
हम भी पहले तुम्हे मनाएं काम करें फाई दूजा
लड्डुओं का तुम्हे भोग लगाएं आजाओ महाराज
गजानन पूरे कर दो काज.........

मूसे की तुम करो सवारी शोभा जग में न्यारी
एक दन्त गज बदन तुम्हारा जाऊं मैं बलिहारी
तीन लोक में राज तुम्हारा धरती या आकाश
गजानन पूरे कर दो काज.........

सात सुरों से आज सजाई हमने तेरी माला
हमको चरणों में रख लेना सुनलो गौरी लाला
तेरी किरपा से राणा की गूंजे ये आवाज़
गजानन पूरे कर दो काज.......

Watch & Listen सुनें और देखें