Bhajan भजन

खाटू वाले बाबा तुमको आना होगा

Khatu Shyam श्री खाटू श्याम
Lyrics बोल

खाटू वाले बाबा तुमको आना होगा,
भक्तो के कष्ट मिटाना होगा ,
मुरली और मोरछड़ी संग लाना होगा,
खाटू वाले बाबा तुमको आना होगा,

तेरे नाम की बाबा ज्योत जलाएंगे,
फूलों से दरबार बाबा हम तो सजाएंगे,
दरबार में तुमको आना होगा ,
भक्तो को दरश दिखाना होगा ,
खाटू वाले बाबा तुमको आना होगा,

तेरे भजनों में बाबा हम तो डूब जाएंगे,
तेरे चरणों में बाबा शीश नमाएंगे,
भजनों में रस तुमको लाना होगा,
भक्तो को मुरली सुनाना होगा,
खाटू वाले बाबा तुमको आना होगा,

माखन और मिश्री का भोग तुमको लगाएंगे,
खीर चूरमा भी बाबा तुमको चढांएगे,
चूरमे का भोग बाबा खाना होगा,
भक्तो का मान बढा़ना होगा,
खाटू वाले बाबा तुमको आना होगा,

Bhajan Lyrics - Jay Prakash Verma,

Watch & Listen सुनें और देखें