Bhajan भजन

कोरोना भगाओ बाला जी

Hanuman हनुमान जी
Lyrics बोल

हाल बिगड़ गया पूरे विश्व का बाला जी अब ख्याल करो
दूर भगा कै महामारी को भक्तों को निहाल करो

एक महामारी फैली जिसका नाम है वायरस कोरोना
साफ करो इस बीमारी को बिल्कुल जड़ से ही खोना
दुख ही दुख रहगया​ ढोना , प्रभु अब तो सर पै ढाल करो

नजर घुमा कै देखो बाबा दुनिया में हाहाकार मचा
मौत के तांडव से बाबा जी अब सबको बस तू ही बचा
ऐसा न्यारा खेल रचा बिगड़े सबके सही हाल करो

पाप बढ़ा धरती पै बाबा ये तो हम भी समझते है
कुछ ख्याल करो उनका भी जो तुम्हें रात दिना ही भजते है
तेरा नाम ही जपते हैं अमित शर्मा सब खुशहाल करो

Watch & Listen सुनें और देखें