Bhajan भजन · Hindi

कोई जाकर भोले को मना के लाओ रे

Shiva भगवान शिव
Lyrics बोल

कोई जाकर भोले को मना के लाओ रे,
मना के लाओ रे बुला के लाओ रे……

भोले को प्यारा है माथे पे चंदा,
माथे पे चंदा लगा के लाओ रे,
मना के लाओ रे बुला के लाओ रे….

भोले को प्यारी है नागों की माला,
नागो की माला पहना के लाओ रे,
मना के लाओ रे बुला के लाओ रे….

भोले को प्यारा है त्रिशूल में डमरू,
डम डम डमरू बजा के लाओ रे,
मना के लाओ रे बुला के लाओ रे….

भोले को प्यारी है बाघम्बर छाया,
बाघम्बर छाया पहना के लाओ रे,
मना के लाओ रे बुला के लाओ रे….

भोले को प्यारा है गणपति लाला,
गणपति को साथ में बुला के लाओ रे,
मना के लाओ रे बुला के लाओ रे….

Watch & Listen सुनें और देखें