Bhajan भजन

किस्मत का खोल देते ताला जी

Hanuman हनुमान जी
Lyrics बोल

किस्मत का खोल देते ताला जी,॥
सालासर वाले मेरे बालाजी,॥

सच्ची कचहरी है यह मेरी सरकार की,
जिसने भी जाके सचे दिल से पुकार की,
सच्चे का करते बोल वाला जी॥,
सालासर वाले मेरे बालाजी

बाबा ये सालासर के करते कमाल है,
अपने भगतों को रखते सदा मालामाल है
इसे माँ अंजनी के लाला जी॥
सालासर वाले मेरे बालाजी

जिसने लगाई अर्जी इनके दरबार मैं
खुशियों की बारिश हो गी उनके परिवार मै,
रोमी की मुस्किल को भी टला जी॥

किस्मत का खोल देते तल्ला जी,॥
सालासर वाले मेरे बालाजी,॥

Watch & Listen सुनें और देखें