Bhajan भजन · Hindi

कालों के काल की जय हो महाकाल की

Shiva भगवान शिव
Lyrics बोल

कालो के काल की जय हो महाकाल की,
गौरा के प्राणनाथ दिन के दयाल की...-2
कालो के काल की......….

देवों के देव मेरे जय हो महादेव की,
तीनो देव त्रिगुणपति जय हो त्रिदेव की,
उज्जैन के राजा मेरे जय हो महाकाल की....-2
कालो के काल की...........

रामेश्वर महादेव जय हो रामेश की,
विश्वेश्वर उमापति जय हो उमेश की ,
भाव सहित भक्ति करूं कालो के काल की...-2
कालो के काल की............

संग मां हरसिद्धि बैठी मैया गणेश की,
दर्शन से इनकी पाएं भक्ति महेश की,
जय हो बाबा काल भैरव काली के लाल की...-2
कालो के काल की............

Watch & Listen सुनें और देखें