Bhajan भजन · Hindi

उँचे उँचे पर्वतो पे रहने वाले ओ भोले

Shiva भगवान शिव
Lyrics बोल

उँचे उँचे पर्वतो पे रहने वाले ओ भोले
तुमसे बड़ी है आस शिव शंकर भोले

भोला है डमरू वाला नाम भी भोला
तेरे ही आगे दुखो का दरवाजा खोला

मेरे इन कष्टों को दूर अब तो करदो भोले
तुमसे बड़ी है आस शिव शंकर भोले

तेरे सिवा ना बाबा कोई सहारा
मतलब की दुनिया में ना कोई हमारा

तुम्ही ही मेरी दुनिया थे और तुम ही हो भोले
तुमसे बड़ी है आस शिव शंकर भोले

Watch & Listen सुनें और देखें