Bhajan भजन · Hindi

आ गया डमरूवाला हुन आ गया डमरूवाला

Shiva भगवान शिव
Lyrics बोल

आ गया डमरूवाला हो आ गया डमरूवाला

शीश पे लम्बी जटा बढ़ाये ,
बह रही गंगा धारा हो आ गया डमरूवाला
आ गया ....

सर्पो का तो मुकुट है पहना,
मथे पे चन्दा प्यारा हो आ गया डमरूवाला
आ गया ....

कानो में है बिछु पहने,
गल रुण्डो की माला हो आ गया डमरूवाला
आ गया ....

भसम बबुती अंग रमायी,
पहने मृग की छाला हो आ गया डमरूवाला
आ गया ....

आक धतूरा खाते आवे ,
पिये भांग का प्याला हो आ गया डमरूवाला
आ गया ....

नंदी बैल पे चढ़के आवे,
डमरू बजाता आया हो आ गया डमरूवाला
आ गया ....

सारे बचे डर डर भागे,
माता का मन गबराया हो आ गया डमरूवाला
आ गया ....

ओ मस्ती है मेरी लाडो,
कोमल है मेरी लाडो गोरा कैसा ये दूल्हा आया,
हो आ गया डमरूवाला
आ गया ....

गोरा मन ही मन मुश्काई,
ऐसा है मेरा साया,हो आ गया डमरूवाला
आ गया ....

Watch & Listen सुनें और देखें