Bhajan भजन

आनंद रस मिल जाता

Durga माँ दुर्गा
Lyrics बोल

हमे आनंद रस मिल जाता है मईया तेरे धाम पे,
मईया तेरे धाम पे, मईया तेरे धाम पे,
हमे आनंद रस मिल जाता है मईया तेरे धाम पे.....

बड़ा निराला धाम तुम्हारा,
गूंजे घर घर में जैकारा,
आनंद रस मिल जाता है मईया तेरे धाम पे.....

मईया की मूरत सबसे प्यारी,
मईया की सूरत भोली भाली,
आनंद रस मिल जाता है मईया तेरे धाम पे.....

महिमा है माँ की जाने जग सारा,
भक्ति में शक्ति है माने जग सारा,
आनंद रस मिल जाता है मईया तेरे धाम पे.....

Watch & Listen सुनें और देखें