Bhajan भजन

आज रंग बरसाने, बरसाने आयो नटवर नंद किशोर (रसिया)

Krishna श्री कृष्ण
Lyrics बोल

आज रंग बरसाने, बरसाने आयो नटवर नंद किशोर(रसिया)

आज रंग बरसाने बरसाने, आयो नटवर नंदकिशोर।
नटवर नंद किशोर किशनीयां, रस-लम्पट रसभौर॥

ग्वाल बाल का लेकर टोला।
रंग रंगों का भर कर झोला॥
हल्ला-गुल्ला कर कर सजनी,
खूब मचायो शोर-आज...

गोपिन छीन लियो पिचकारी।
नर से आज बनायो नारी॥
मुंह छुपाता फिरे सांवरा,
जैसे भागत चोर - आज...

घुघट में कान्‍हां शरमावे ।
छोड़ो छोड़ो तरले पावे॥
“मधुप” हरि को आज नचायो,
जैसे नाचत मोर-आज...

Watch & Listen सुनें और देखें