Bhajan भजन

अपनी शरण में लेलो मैया

Durga माँ दुर्गा
Lyrics बोल

हे जगदम्बा जगत तारनी अम्बा मात भवानी
अपनी शरण में लेलो मैया मैं मुर्ख अज्ञानी
बोलो जय माता जय माता शेरावाली की

एह संतोष भरे जीवन को सुख संतोष दिलाना
चाहे थोडा ध्यान ही देना दुःख तकलीफ न देना
तुम से पार लगे गी नैया ये है हमने जानी
अपनी शरण में लेलो मैया मैं मुर्ख अज्ञानी
बोलो जय माता जय माता शेरावाली की

भाव दियां तो भगती जगा कर प्र्माथर का धर्म बताना
अपना बन कर रहू सभी का एसी भुधि विवेक दिलाना
छमा दया तप त्याग मनोहर देना माता रानी
अपनी शरण में लेलो मैया मैं मुर्ख अज्ञानी
बोलो जय माता जय माता शेरावाली की

Watch & Listen सुनें और देखें