Bhajan भजन

अपना बना ले साँवरे

Krishna श्री कृष्ण
Lyrics बोल

मुझको भी अपना बना ले साँवरे,
चरणों से अपने लगा ले साँवरे…….

लिख दी है जिंदगी ये तेरे नाम पे,
कोरे कागज पे लिखा ले साँवरे,
मुझको भी अपना बना ले साँवरे,
चरणों से अपने लगा ले साँवरे…….

मैं तो एक खिलौना हूँ तुम्हारे हाथ का,
जैसे भी जी चाहे नचा ले साँवरे,
मुझको भी अपना बना ले साँवरे,
चरणों से अपने लगा ले साँवरे…….

जैसा भी हूँ साँवरे मैं भला या बुरा,
अब तो हूँ तेरे ही हवाले साँवरे,
मुझको भी अपना बना ले साँवरे,
चरणों से अपने लगा ले साँवरे…….

भूल के तू मेरे सब गुनाहों का हिसाब,
"दास" को अपने बचा ले साँवरे,
मुझको भी अपना बना ले साँवरे,
चरणों से अपने लगा ले साँवरे…….

Watch & Listen सुनें और देखें