Bhajan भजन

अंजनी का लाला रे भक्तो का रखवाला रे

Hanuman हनुमान जी
Lyrics बोल

अंजनी का लाला रे भक्तो का रखवाला रे
जिस ने लिया तेरा आसरा उसके संकट को हर डाला रे,
अंजनी का लाला भक्तो का रखवाला

संकट मोचन नाम तिहारा शंकर के अवतार
दुष्टों का दिल भये से काँपे सुन तेरी ललकार
हे दयालु हे किरपालु,तेरी महिमा अप्रम पार
अंजनी का लाला भक्तो का रखवाला

सिया राम के सेवक बन कर किये है अद्भुत काम
लांग समंदर लंका उजाड़ी लाये सिया पैगाम
संजीवन तुम लाये गया रावन तुम से हार ,
अंजनी का लाला भक्तो का रखवाला

ना जानू मैं सेवा भगती नही मुझ को ज्ञान
मैं सरल हु सरल तुम्हारी देदो मुझको ज्ञान
चरणों में रहू हर पल दम निकले तो तेरे द्वार,
अंजनी का लाला भक्तो का रखवाला

Watch & Listen सुनें और देखें