Bhajan भजन

भगतो के घर कभी आजा शेरावाली

Durga माँ दुर्गा
Lyrics बोल

भगतो के घर कभी आजा शेरावाली
कुटियाँ का मान बड़ा जा शेरावाली
भगतो के घर कभी आजा शेरावाली

पलको के आसन पे तुम को बिठायेगे हलवा पूरी का मैया भोग लगाये गे
भाव का ये भोग लगा जा शेरावाली
भगतो के घर कभी आजा शेरावाली

इन अंखियो को बस मैया तेरी आस,
आएगी जरुर माता रानी विश्वाश है
भगतो की आस पूरा जा शेरावाली
भगतो के घर कभी आजा शेरावाली

आजा आजा मैया तेरा लाड लडाये गे
सोरव मधुकर संग भजन सुनायेगे,
रिश्ते ये प्रेम का निभा जा शेरावाली
भगतो के घर कभी आजा शेरावाली

Watch & Listen सुनें और देखें