Bhajan भजन

मेरे नौ दिन हुए है बहार के

Durga माँ दुर्गा
Lyrics बोल

मेरे नौ दिन हुए है बहार के
मां शेरावाली आई मेरे द्वार पे

पहले दूजे दिन मैया मोय ऐसे लगे
जैसे घर में जच्चा बच्चा आ गए

तिजे चौथे दिन मैया मोय ऐसे लगे
जैसे घर में खुशी आनन्द छा गये

पांचवे छठवें दिन मैया मोय ऐसे लगे
जैसे घर में शंख शहनाई बज गए

सातवें आठवें दिन मैया मोय ऐसे लगे
जैसे घर में मेरे भंडारे सब भर गए

तेरे नवे दिन मैया मोय ऐसा लगे
जैसे घर मे देव रिद्धि सिद्धि दे गए

मेरे नौ दिन हुए है बहार के
मां शेरावाली आई मेरे द्वार पे

रचियता ~नीलम अग्रवाल

Watch & Listen सुनें और देखें