Bhajan भजन

मिलता है सचा सुख केवल

Durga माँ दुर्गा
Lyrics बोल

मिलता है सचा सुख केवल माँ शारदे तेरे चरणों में
करे विनती यही हर सास मेरी रेह जाए तुम्हारे चरणों में

चाहे बंद मुझे हर द्वार मिले चाहे दुश्मन ये संसार बने,
चाहे मौत गले का हार बने रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में

चाहे दुःख ज्वाला में जलना हो चाहे काँटों पे मुझे चलना हो
चाहे तोड के रिश्ते निकलना हो रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में

चाहे साथ न दे कोई मेरा तो चाहे संकट ने मुझे घेरा हो
मेरे मुख नैनो में तेरा हो रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में

चाहे सुबह हो या शाम रहे सदा गुंजित माँ तेरा नाम रहे
तेरी भगती को वरदान मिले रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में

Watch & Listen सुनें और देखें