Bhajan भजन

आये है मैया हम द्वार तेरे

Durga माँ दुर्गा
Lyrics बोल

आये है मैया हम द्वार तेरे, तू सब दूनिया की वाली है,
तू सब दूनिया की वाली है.....
गुण गाता है संसार तेरे, तू सब दुनिया की वाली है,
तू सब दूनिया की वाली है.....

कोई जगह ना तुझसे खाली है, हम बूटे है तू माली है, सुख मिलता है दरबार तेरे
दुनिया पर है उपकार तेरे, सब दूनिया की वाली है,
तू सब दूनिया की वाली है....
आये है मैया हम द्वार तेरे।

ये चाँद बनाया है तुमने, तारो को सजाया है तुमने,
है पृथ्वी और आकाश तेरे, तू सब दुनिया की वाली है,
तू सब दूनिया की वाली है.....
आये है मैया हम द्वार तेरे।

जो शरण तुम्हारी आयेगा, मनवांछित फल वो पायेगा,
सुख मिलता है दरबार तेरे, तू सब दुनिया की वाली है,
तू सब दूनिया की वाली है.....

आये है मैया हम द्वार तेरे, तू सब दूनिया की वाली है
तू सब दूनिया की वाली है........

Watch & Listen सुनें और देखें