Bhajan भजन

माँ तेरा इन्तज़ार है

Durga माँ दुर्गा
Lyrics बोल

अखियों का नूर है तू दिल का क़रार है,
आजा शेरों वालिए माँ तेरा इन्तज़ार है.....

पूरा विश्वास हमें, आएगी तू माँ,
भगतों की ख़ुशियाँ बढ़ाएगी तू माँ,
रस्ता निहारे तेरा सारा परिवार है….

जब जब मैया तेरी ज़रूरत पड़ी,
नज़र तू आई हमको पास ही खड़ी,
बच्चों पे हमेशा किया तूने उपकार है…..

हर दिल चाहे ये ही हर दिल कहे,
सुख में भी दुख में भी पास माँ रहे,
अंग संग तू है तो माँ सब स्वीकार है…..

Watch & Listen सुनें और देखें