Bhajan भजन

हमारे घर आज आइयो री भवानी

Durga माँ दुर्गा
Lyrics बोल

हमारे घर आज आइयो री भवानी,
भवानी मैया जो तुम नाम जानो,
किसी से पुछ आइयो री भवानी……….

भवानी मैया जो तुम पैदल ना आओ,
शेर पे बैठ आइयो री भवानी,
हमारे घर आज आइयो री भवानी……….

भवानी मैया जो तुम एकली ना आओ,
लांगुर को साथ आइयो री भवानी,
हमारे घर आज आइयो री भवानी……….

भावनी मैया मेरी छोटी सी झोपड़िया,
उसी में आ समाइयो री भवानी,
हमारे घर आज आइयो री भवानी……….

भवानी मैया मेरा है रुखा सूखा भोजन,
उस का भोग लगाइयो री भवानी,
हमारे घर आज आइयो री भवानी……….

Watch & Listen सुनें और देखें