Bhajan भजन · Hindi

मेरे घर के आगे भोलेनाथ

Shiva शिव जी
Lyrics बोल

मेरे घर के आगे भोलेनाथ तेरा मंदिर बन जाये
जब खिड़की खोलू तो तेरा दर्शन हो जाये

जब आरती हो तेरी मुझे घंटी सुनाई दे
मुझे रोज़ सवेरे भोलेनाथ तेरी सूरत दिखाई दे
जब भजन करे मिलकर रस कानो में घुल जाए

आते जाते बाबा तुमको में प्रणाम करु
जो मेरे लायक हो कुछ ऐसा काम करु
तेरी सेवा करने से मेरी किस्मत खुल जाए

नजदीक रहेंगे तो आना जाना होगा
हम भक्तो का बाबा मिलना झुलना होगा
सब साथ रहे बाबा जल्दी वो दिन आये
जब खिड़की खोलू तो तेरा दरशन हो जाये।

Watch & Listen सुनें और देखें