Bhajan भजन · Hindi

फरियाद मेरी सुनके

Shiva भगवान शिव
Lyrics बोल

फरियाद मेरी सुनके,भोले नाथ चले आना,
नित ध्यान धरूँ तेरा बिगड़ी को बना जाना,
फरियाद मेरी सुनके....

तुझे अपना समझकर मैंफरियाद सुनाते है,
तेरे दर पे आकर मैं नित धुनी रमाता हु,
क्यूँ भूल गये भगवन मुझे समझ के बेगाना,
फरियाद मेरी सूनके ......

मेरी नाव भंवर डोले तुम्ही तो खेवैया हो,
जग के रखवाले तुम तुम ही तो कन्हियाँ हो,
कर बैल सवारी तुम भव पार लगा देना,
फरियाद मेरी सूनके.....

तुम बिन ना कोई मेरा अब नाथ सहारा है,
इस जीवन को मैने तुझ पर ही वारा है,
मर्जी है तेरी बाबा अच्छा नही तड़पाना,
फरियाद मेरी सुनके......

नैनो में भरे आँसू क्यूँ तरस ना खाते हो,
क्या दोष हुआ मुझसे मुझे क्यूँ ठुकराते हो,
अब मेहर करो बाबा सुन कर ये अफ़साना,
फरियाद मेरी सूनके.......

Watch & Listen सुनें और देखें