Bhajan भजन · Hindi

नाम ले तू शिव का तू भव तर जायेगा

Shiva भगवान शिव
Lyrics बोल

शिव शंकर का जाप कर तू मुकती पायेगा,
नाम ले तू शिव का तू भव तर जायेगा,

भोले बाबा करते है माफ़ सबकी भूले,
तुझपे दया वो कर देते स्वीकार अपनी भूले,
सच्चे मन से अगर तू शिव को ध्याए गा,
नाम ले तू शिव का तू भाव तर जायेगा

देवो के ये देव है महादेव कहलाते,
सुनते ये पुकार सबकी सबको पार लगाते,
श्रदा और विश्वाश से तू इनको भूलाएगा,
नाम ले तू शिव का तू भाव तर जायेगा

विशधारी मेरे शंकर सब के भाग बनाते,
जो भी आता बन के सवाली उसको है अपनाते,
तू भी अगर बन के सवाली दर पे जायेगा,
नाम ले तू शिव का तू भाव तर जायेगा

Watch & Listen सुनें और देखें