Bhajan भजन · Hindi

जय भोले नाथ भगवान

Shiva भगवान शिव
Lyrics बोल

जय भोले नाथ भगवान कर दो सबका कल्याण
जय जय शिव शंकर अविनाशी

हम तेरी है संतान देदो भक्ति वरदान
जय जय शिव शंकर अविनाशी

शिव रूप भयंकर तेरा महाकाल का लगता डेरा
अंग भसमी रमी समशान कर दो सबका कल्याण
जय जय शिव शंकर अविनाशी

गल नाग भुजंग समाए गंगा की धार बहाए
तेरी अजब निराली शान कर दो सबका कल्याण
जय जय शिव शंकर अविनाशी

शिव ओढ़े मृग की छाला गल मे मुंडो की माला
गोपाल करे गुणगान कर दो सबका कल्याण
जय जय शिव शंकर अविनाशी

स्वर - श्री कन्हैयाजी आगीवाल
+919922719110

Watch & Listen सुनें और देखें