Bhajan भजन · Hindi

जो भी आता शरण में स्वीकार करते है

Shiva भगवान शिव
Lyrics बोल

जो भी आता शरण में स्वीकार करते है
सब की अर्जी पे भोला विचार करते है,

शिव से ही रखना आस शिव पे करले विश्वाश,
बस शिव शिव भज जब तक है तन में आस,
जो भी करता भरोसा उसको पार करते है,
सब की अर्जी पे भोला विचार करते है,

देते है दुखो से प्राण मिले शांति निर्वाण,
मन की आँखों से देखा और शिव को पहचान,
सच्चे मन से को शिव की पुकार करते है,
उन की अर्जी पे भोला विचार करते है,

खाली झोली लेके आ और भर के घर जा,
जितना सोचा नहीं है उस से भी जयदा पा,
अन्न धन का भोले भंडार भरते है,
सब की अर्जी पे भोला विचार करते है,

Watch & Listen सुनें और देखें