Bhajan भजन · Hindi

तप में है मगन जोगिया शंकरा

Shiva भगवान शिव
Lyrics बोल

तप में है मगन जोगिया शंकरा
जटा की छटा में सज रहे दिंगबरा
तप में है मगन जोगिया शंकरा

भक्त वसल बोले शम्बू किरपालु है
दुःख भंजन दुःख हरी शिव दयालु है,
शिव रटो शिव शिव भजो लेंगे सुध गंगाधरा
तप में है मगन जोगिया शंकरा

लिख रहा है ॐ कार बेलपत्र पर चमन
अद्भुत भेष प्रभु का निरखे धरा गगन
शोभित गले भुजंग है बसन बाघमबरा,
तप में है मगन जोगिया शंकरा

Watch & Listen सुनें और देखें