Bhajan भजन · Hindi

बम बम भोले बम बम

Shiva भगवान शिव
Lyrics बोल

खेल रहे मरघट पे होली
अरे संग भूतो की लेकर टोली
मस्त मगन हो नाचते भोला अपनी जताए खोले
बम बम भोले बम बम भोले

रात गनेरी अंधियारा है चंदर छटा का उजियारा है
अजब नजारा गंगा तट पे मचल के बैठी जल धारा है
रमा रहे भस्मी भोले खा के भांग के गोले
बम बम भोले बम बम भोले

सांप गले के उछल रहे है
कान के बिछु मचल रहे है
नंदी जी भी आगे पीछे झूम झूम के टेहल रहे है
बम बम भोले बम बम भोले

चली चुडेले होली गाती मुरदो की वो भस्म उडाती
भुत प्रेत की टोली देखो गांजा पीती उधम मचाती
लगा चिलम के दम को शम्भु भेद जगत के खोले
बम बम भोले बम बम भोले

चले अघोरी शिव को मनाने मुरदो को वो लगे जगाने
अलख निरंजन निरंजन जयकारा वो लगे लगाने
रोमी के संग संजय कुंदन बार बार यही बोले
बम बम भोले बम बम भोले

Watch & Listen सुनें और देखें