Bhajan भजन · Hindi

तेरी कृपा की छाई है छाया

Shiva भगवान शिव
Lyrics बोल

जय हो जय हो महाँकाल राजा,
तेरी कृपा की छाई है छाया....-2
हर तरफ तू ही तू है समाया ,
धन्य तेरी है तेरी ही माया ,
जय हो जय हो महाकाल राजा।।

तुमने देवो को अमृत दिया है ,
आपने खुद ही विष को पिया है....-2
देवताओं का मान बडाया,
सागरमंथन के विष से बचाया ।।
जय हो जय हो महाकाल राजा.....

वरदानी हो भोले कैलाशी,
डमरू वाले है काशी के वासी...-2
गले सर्पो का हार सजाया ,
सर भभुति का टीका लगाया ।।
जय हो जय हो महाकाल राजा.....

भोले जिसने भी तुमको पुकारा,
तुमने उनको दिया है सहारा....-2
सारे भगतो का कष्ट मिटाया,
तेरे चरणो में शिवाजी आया ।।
जय हो जय हो महाकाल राजा.....
तेरी कृपा की छाई है छाया,
हर तरफ तू ही तू है समाया ,
धन्य तेरी है तेरी ही माया ,
जय हो जय हो महाकाल राजा।।

Watch & Listen सुनें और देखें