Bhajan भजन · Hindi

भोले का रूप निराला

Shiva भगवान शिव
Lyrics बोल

मेरे भोले बाबा तेरा, जग में रूप निराला है,
हां रूप निराला है, पीते विष का प्याला है,
मेरे भोले बाबा तेरा, जग में रूप निराला है।।

गले में सर्पो की माला, विशुआं कुंडल है काला,
हां रूप निराला है, पीते विष का प्याला है,
मेरे भोले बाबा तेरा, जग में रूप निराला है।।

सिर पे गंगा की धारा, माथे चंदा है प्यारा,
हां रूप निराला है, पीते विष का प्याला है,
मेरे भोले बाबा तेरा, जग में रूप निराला है।।

Watch & Listen सुनें और देखें