Bhajan भजन · Hindi

डमरू वाला बड़ा मतवाला

Shiva भगवान शिव
Lyrics बोल

डम डम डमरू वाला बड़ा मतवाला,
मतवाला बड़ा भोला भाला है.....

वाम अंग में गौरा विराजे,
गोदी में गणपति लाला,
बड़ा मतवाला डम डम डमरू वाला बड़ा मतवाला.....

शेषनाग का पड़ा जनेऊ,
गले में नाग अति काला,
बड़ा मतवाला डम डम डमरू वाला बड़ा मतवाला.....

रहने को चाहे मंदिर शिवालय,
पीने को भंग का प्याला,
बड़ा मतवाला डम डम डमरू वाला बड़ा मतवाला.....

मलने को चाहे अंग बभूति,
बैठन को चाहे मृग छाला,
बड़ा मतवाला डम डम डमरू वाला बड़ा मतवाला.....

Watch & Listen सुनें और देखें