Bhajan भजन · Hindi

डमरू वाले ये क्या हो रहा है

Shiva शिव जी
Lyrics बोल

डमरू वाले कहा सो रहा है तेरी दुनिया में क्या हो रहा है.....

हो भोले बाबा हो भोले बाबा,
कोई माने न देवी देवताओ को,
इन्हें पत्थर समझ ठुकराए हाय कैसी जुलम हो रहा है,
डमरू वाले कहा सो रहा है तेरी दुनिया में क्या हो रहा है.....

मंदिरों में जो वेद बज रहे है साधु संत सभी सुन रहे है,
पापियों का नमन हो रहा है तेरी दुनिया में क्या हो रहा है,

डमरू वाले कहा सो रहा है तेरी दुनिया में क्या हो रहा है.....

बेटा माने न माता पिता को भाई माने न अपनी बहन को,
रिश्ता नाता खत्म हो तेरी दुनिया में क्या हो रहा है,
डमरू वाले कहा सो रहा है तेरी दुनिया में क्या हो रहा है......

जब से आया है कलयुग ज़माना बेटा हो गया है बीवी का दीवाना,

पाप हँसता धर्म रो रहा है तेरी दुनिया में क्या हो रहा है,
डमरू वाले कहा सो रहा है तेरी दुनिया में क्या हो रहा है....

अर्ज सुन ले मेरी डमरू वाले भगत दर पे तेरे आ गए है,
अपनी चरणों पे हमको लगा ले तेरी दुनिया में क्या हो रहा है,
डमरू वाले कहा सो रहा है तेरी दुनिया में क्या हो रहा है.....

Watch & Listen सुनें और देखें