Bhajan भजन · Hindi

कलयुग में फिर से आजा डमरू बजाने वाले

Shiva भगवान शिव
Lyrics बोल

मंगलम भगवान शम्भू
मंगलम वृषवध्वज
मंगलम पार्वतीनाथ
मंगलायतनोहर

कलयुग में फिर से आजा डमरू बजाने वाले,
दुःख दर्द सब मिटा जा डमरू बजाने वाले,
भोलेनाथ..……शम्भू

विष पीके तुमने बाबा संसार को बचाया,
भैरव के रूप में भी महाकाल बन के आया,
दानव को फिर मिटा जा तांडव रचाने वाले,
भोलेनाथ..……शम्भू

दानव देव ऋषियों ने सबने है तुम्हे ध्याया,
संतो के लिए बाबा सातो धाम रचाया,
भक्तो को फिर जगा जा उज्जैन वाले बाबा,
भोलेनाथ..……शम्भू

कलयुग में फिर से आजा डमरू बजाने वाले,
दुःख दर्द सब मिटा जा डमरू बजाने वाले.....

Watch & Listen सुनें और देखें