Bhajan भजन · Hindi

भोले सुन लेंगे अर्ज़ हमारी

Shiva भगवान शिव
Lyrics बोल

भोले सुन लेंगे, बाबा सुन लेंगे,
बाबा सुन लेंगे अर्ज़ हमारी,
कर के आएंगे नंदी की सवारी,
जैकारो की आवाज़ सुन के,
भोले सुन लेंगे, बाबा सुन लेंगे......

सच्चे मन से जो इनका जैकारा लगाए,
करोगे दीदार इनका मुँह माँगा वर पाएंगे,
लग जाएगी हाज़री तुम्हारी,
कर के आएंगे नंदी की सवारी,
जैकारो की आवाज़ सुन के,
भोले सुन लेंगे, बाबा सुन लेंगे......

पाप सारे कट जायेगे, बस इक जैकारे से,
टल जायेगे संकट सारे, उनके एक इशारे से,
बोलो प्रेम से,, जैकारा इक वारी,
कर के आएंगे नंदी की सवारी,
जैकारो की आवाज़ सुन के,
भोले सुन लेंगे, बाबा सुन लेंगे......

Watch & Listen सुनें और देखें