Bhajan भजन · Hindi

ओ बाबा कृपा मैं तेरी हरदम पाता रहूं तू लिखवाता रहे और मैं गाता रहूं

Shiva भगवान शिव
Lyrics बोल

(तर्ज - तू खाटू बुलाता रहे और मैं आता रहूं )

ओ बाबा कृपा मैं तेरी हरदम पाता रहूं
तू लिखवाता रहे और मैं गाता रहूं

देखा जबसे तुने कमाल हो गया है
सूखा हुआ बाग गुलजार हो गया है
ओ बाबा गुनगान तेरा यूं ही गाता रहूं

तू लिखवाता रहे और मैं गाता रहूं

तस्वीर तेरी पर ये दिल आ गया है
सच कह रहा हूं बाबा मन आ गया है
ओ बाबा तेरी ही नगरी में आता रहूं

तू लिखवाता रहे और मैं गाता रहूं

किस्मत पर नहीं मुझे तुम पे भरोसा
लकी को तूने बाबा पाला और पोशा
ओ बाबा चौखट पे सिर मैं झुकाता रहूं

तू लिखवाता रहे और मैं गाता रहूं

Lyrics - lucky Shukla

Watch & Listen सुनें और देखें