Bhajan भजन · Hindi

आज अयोध्या नगरी में मची धूम बड़ी भारी

Ram श्री राम
Lyrics बोल

प्रभु राम के राज तिलक की हो गई तैयारी,
आज अयोध्या नगरी में मची धूम बड़ी भारी
जय सिया राम, बिगडे बनाते सबके काम

(1) आयी है कैसी शुभ घडिया ,
खुशियों की छुटे फुलझड़ियाँ ,
हो मंगलगान करे मिलकार के देखो नर नारी
आज अयोध्या...

(2) बड़ा सुंदर अजब नजारा जी,
बना मंदिर प्यारा प्यारा जी ,
मंदिर की शोभा देखो सारे जग से न्यारी ,
आज अयोध्या...

(3) श्री राम के गूंजे जय करे ,
आज मिलकार के नाचे सारे ,
भीमसेन ब्रह्मा विष्णु शिव भोले भंडारी,
आज अयोध्या नगरी में मची धूम...

Singer: Priyanka Shyam Diwani

Watch & Listen सुनें और देखें