Bhajan भजन · Hindi

मेरे राम आ गए

Ram श्री राम
Lyrics बोल

श्री राम जय राम जय जय राम
श्री राम जय राम जय जय राम
श्री राम जय राम जय जय राम
श्री राम जय राम जय जय राम

मेरे राम आ गए मेरे राम आ गए 2
मैं धो धो चरण पखारूं मेरे भगवान आ गए
मेरे राम आ गए मेरे राम आ गए

कई जन्मों से थी तमन्ना राम जी आएंगे 2
अपने दर्शन का जलवा वो मुझको दिखाएंगे 2
आराम पा रहे आराम पा रहे 2
मेरे ये दो नैनन तो आराम पा रहे
मेरे राम आ गए मेरे राम आ गए......

चुन चुन करके मीठे बेर लाई हूं भगवन 2
तुम्हें खिलाऊं प्रेम भाव से कहता है मेरा मन 2
भगवान खा रहे भगवान खा रहे 2
शबरी के झूठे बेर भगवान खा रहे
मेरे राम आ गए मेरे राम आ गए......

धन्य हुई मैं कहती शबरी आपका दर्शन पाया 2
आपके श्री चरणों में जबसे मैने शीश झुकाया 2
ये नाम गा रहे ये नाम गा रहे 2
सब देवी देवता अशोक ये नाम गा रहे
मेरे राम आ गए मेरे राम आ गए .....

भजन लेखक : अशोक सांई पानीपत
जय श्री राम

Watch & Listen सुनें और देखें