Bhajan भजन

मुझे राम से मिला दे

Ram श्री राम
Lyrics बोल

मुझे राम से मिला दे,
बाला तू करदे किरपा,

तू है राम का दीवाना जाने पता ठिकाना,
देखि सिया ने भक्ति बेटा तुम्हे ही माना,
एक पल में ऋण चूका दे बाला तू करदे किरपा,.
मुझे राम से मिला दे...

जपता तू रोज माला तेरा काम है निराला,
तन पे सिंधुरी चोला घर में प्रभु की माला,
जपना मुझे सीखा दे बाला तू करदे किरपा,
मुझे राम से मिला दे...

सदा राम नाम गावे और नाम न सुहावे,
श्री राम जब भुलावे तू दोड़ा दोड़ा आवे,
मेरा भी संग निभा दे बाला तू करदे किरपा,
मुझे राम से मिला दे......

तेरे बाला दर पे आते चरणों में सिर झुकाते,
कैलाश पास रह के सदा थारी महिमा गाते,
ओ पाठ तू पड़ा दे बाला तू करदे किरपा,
मुझे राम से मिला दे.....

Watch & Listen सुनें और देखें