Bhajan भजन

प्रभु सुनो विनती हमारी छोड़ के सारी दुनिया

Ram श्री राम
Lyrics बोल

प्रभु सुनो विनती हमारी छोड़ के सारी दुनिया को अब आये शरण तुम्हारी
प्रभु सुनो विनती हमारी

भव सागर में अटकी नैया भवर पड़ी अति भारी
आकर के प्रभु पार लगा लो तुम हो तारण हारी
प्रभु सुनो विनती हमारी

भाई बंधू का मोह न त्यागा माया जाल बिछाया
ना कभी बेठ प्रेम से हमने पूजा करी तुम्हारी
प्रभु सुनो विनती हमारी

कब से तुम्हे पुकार रहे सुनो इतनी अर्ज हमारी
शरणागति को पाकर के हम सेवा करे तुम्हारी
प्रभु सुनो विनती हमारी

जन्म मरन का चकर छुडा के अपने पास बुलाले
अब तो सब के कष्ट मिटा दे कितनी उमर गुजारी
प्रभु सुनो विनती हमारी

Watch & Listen सुनें और देखें