Bhajan भजन

राम जी से कहना में लंका ना रहूं

Ram श्री राम
Lyrics बोल

वीर हनुमाना मैं तुमसे कहूं,
राम जी से कहना मैं लंका ना रहूं.....

इस लंका में बाग बहुत है,
बागो की मालिन मैं ना बनू,
राम जी से कहना मैं लंका ना रहूं.....

इस लंका में महल बहुत है,
महलों की रानी मैं ना बनू,
राम जी से कहना मैं लंका ना रहूं.....

इस लंका में समुंदर की धारा,
समुंदर की मछली में ना बनू,
राम जी से कहना मैं लंका ना रहूं.....

इस लंका में बड़े बड़े योद्धा,
तुम सांवली में ना देखूं,
राम जी से कहना मैं लंका ना रहूं.....

Watch & Listen सुनें और देखें