Bhajan भजन

भज रामसिया मनवा

Ram श्री राम
Lyrics बोल

झूठी दुनिया से मन को हटा के प्रभु चरणों मे नेह लगा के,
भज रामसिया भज रामसिया भज रामसिया मनवा....

जग मे आकर राम को भूला, माया मे उलझा,
लोभ मोह के जाल मे फंसकर, जीवन उलझा,
अब भी बिगड़ा नही कुछ भाई, जपले आठों याम रघुराई,
भज रामसिया भज रामसिया भज रामसिया मनवा....

दशरथनन्दन राम जिनके मन मे समाए,
पाप ताप संताप उनके पास ना आए,
मिटे जीवन का अंधियारा, मिले जीवन मे सुख सारा,
भज रामसिया भज रामसिया भज रामसिया मनवा....

झूठी दुनिया से मन को हटा के,
प्रभु चरणो मे नेह लगा के,
भज रामसिया भज रामसिया भज रामसिया मनवा.....

Watch & Listen सुनें और देखें